सम्बंधित जानकारी
- 28 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
- महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, हिंगोली में 7 दिन का कर्फ्यू, औरंगाबाद में 15 दिन स्कूल बंद
- गुजरात में 1 मार्च से निजी अस्पतालों में लगवा सकते हैं सशुल्क Corona टीका
- Corona Vaccine Price in India : पूरे देश में 250 रुपए में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की 1 खुराक, केंद्र सरकार ने तय की कीमतें
- 97वां दीक्षांत समारोह, डिजिटल माध्यम से पहली बार 1 लाख 78 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलीं डिग्रियां
मराठवाड़ा में 8 जिलों में कोरोना के 858 नए मामले, 6 की मौत
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 858 नए मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हो गई।
मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां संक्रमण के 297 नए मामले सामने आये और 2 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद जालना में 178 मामले और दो लोगों की मौत , लातूर में 82 और नांदेड़ में 80 नए मामले आए तथा एक-एक मरीज की मौत हुई। बीड में 77, परभणी में 70, हिंगोली में 46 और उस्मानाबाद में 28 नये मामले सामने आए हैं।
इस बीच हिंगोली के जिलाधिकारी ने एक से सात मार्च तक पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है तथा औरंगाबाद में रात का कर्फ्यू और लातूर में दो दिन का जनता कर्फ्यू पहले से ही लागू है। (वार्ता)
