1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 28 february : big news

28 फरवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

big news
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, पीएम मोदी के मन की बात समेत इन खबरों पर 28 फरवरी, रविवार को रहेगी सबकी नजर... 


08:39 AM, 28th Feb
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बीच घरेलू बाजार में रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। शनिवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

08:11 AM, 28th Feb
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य के हिंगोली में कोरोना की वजह से 7 दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं औरंगाबाद में 15 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

08:10 AM, 28th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।  पीएम मोदी ऐसे समय में ‘मन की बात’ करने जा रहा हैं जब देश में एक और किसान आंदोलन चल रहा है तो दूसरी तरफ युवा सोशल मीडिया पर रोजगार का मुद्दा उठा रहे हैं।
अगला लेख
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, हिंगोली में 7 दिन का कर्फ्यू, औरंगाबाद में 15 दिन स्कूल बंद