सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में Corona virus से बीते 24 घंटे में 2000 से अधिक लोगों की मौत
- महाराष्ट्र में महंगा पड़ा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन, 16,962 लोग गिरफ्तार
- करोड़ों भारतीयों के मारे जाने से कम हो गई थी जनसंख्या, इस महामारी से गांधीजी के परिजन भी नहीं बच पाए थे
- इंदौर में Corona पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार, 28 नए मरीज सामने आए, 4 नई मौतें
- रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन कोरोना वायरस से संक्रमित
भारत में 35000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 1150 की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण 72 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही शुक्रवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1,147 हो गई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,043 हुई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
गुरुवार शाम से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 27, गुजरात में 17, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 7-7 और दिल्ली में 3 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)
