सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus: मुंबई में 99.5 प्रतिशत नमूने ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित मिले
- Maharashtra में Corona के 1885 नए मामले, मुंबई में omicron के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला
- India Coronavirus Update : देश में कोरोना संक्रमण दर 3 फीसदी के पार, 8084 नए मामले आए सामने
- दिल्ली में कोरोनावायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए महाराष्ट्र में आए कितने नए मामले
- सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोरोना संक्रमित
टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की थी।
ट्रूडो ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिये खुद के एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की। इस ट्वीट में उन्होंने सभी से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की। कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और इसकी वजह यह है कि उन्होंने टीका लगवा रखा है।
Ive tested positive for COVID-19. Ill be following public health guidelines and isolating. I feel okay, but thats because I got my shots. So, if you havent, get vaccinated - and if you can, get boosted. Lets protect our healthcare system, each other, and ourselves.
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) June 13, 2022
ट्रूडो हाल में लॉस एंजिलिस में आयोजित समिट ऑफ द अमेरिका शिखर सम्मेलन में बाइडेन सहित अन्य विश्व नेताओं से मिले थे। बाइडन ने शुक्रवार को ट्रूडो के साथ ली गई एक तस्वीर साझा की थी। कनाडाई प्रधानमंत्री इससे पहले जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे।
