1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. California man 'kills fellow Covid patient with oxygen tank

प्रार्थना से परेशान होकर कोरोना मरीज ने दूसरे मरीज की ऑक्सीजन टैंक से की हत्या

America
कैलिफोर्निया। अमेरिका में कोरोनावायरस लगातार कहर बरपा रहा है। इस बीच एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। कोरोना के एक मरीज ने पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में कथित तौर पर साथी कोविड -19 मरीज की हत्या कर दी।
37 साल के जेसी मार्टिनेज ने अपने 82 वर्षीय रूममेट को 17 दिसंबर को एक ऑक्सीजन टैंक के साथ मारा था। मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या, घृणित अपराध और बुजुर्ग व्यक्ति से दुर्व्यवहार करने की धारा लगी है।  लॉस एंजिल्स शेरिफ विभाग के अनुसार जब पीड़ित ने प्रार्थना करना शुरू किया तो मार्टिनेज कथित रूप से परेशान हो गया।
आरोपी और पीड़ित दोनो ही लॉस एंजिल्स के उत्तर में लगभग 70 मील की दूरी पर लैंकेस्टर के एंटेलोप घाटी अस्पताल में भर्ती थे। शेरिफ विभाग के मुताबिक पीड़ित और संदिग्ध एक-दूसरे को नहीं जानते थे। अमेरिका में बुधवार को अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या फिर तेजी से बढ़ी।
एक ही दिन 1 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज एडमिट किए गए। सीएनएन के मुताबिक कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट (CTP) के अफसरों के हवाले से दी है। यह लगातार 22वां दिन था जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख से ज्यादा हुई।
अगला लेख
इस्पात उद्योग के लिए 2020 रहा 'आपदा', 2021 में अच्छे दिनों की उम्मीद