1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Bus services between Indore and Maharashtra postponed till 31 March due to Corona

Corona virus : इंदौर से महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं 31 मार्च तक स्थगित

Corona Virus
भोपाल। कोरोना वायरस (Corona virus) के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के शहरों के बीच चलने वाली बस सेवाओं को 21 मार्च से 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दिया गया है।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

संभागायुक्त के आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं, इसलिए इंदौर से महाराष्ट्र के बीच विशेष तौर पर मुंबई और पुणे के लिए बस सेवाएं 21 मार्च से 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

मध्यप्रदेश सरकार कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अनेक कदम उठा रही है। इससे पहले प्रदेश में स्कूलों, सिनमोघरों, संग्रहालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
 
अगला लेख
ईरान में Corona से 1 दिन में 147 और लोगों की मौत, 103 साल की महिला ने कोरोना को हराया