ramcharitmanas
✕

ये है सबसे ‘सुरक्षि‍त’ आइलैंड, ‘कोरोना’ भी नहीं मार सका ‘पर’, सिर्फ 4500 लोग रहते हैं

Updated: सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (16:37 IST)
पिछले दो साल में कोरोना ने पूरी दुनिया को परेशान किया, कोई देश या शहर ऐसा नहीं था, जहां कोरोना ने कहर नहीं बरपाया, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है जहां कोरोना पर भी नहीं मार सकता।

इस लिहाज से यह दुनिया की सबसे सुरक्षि‍त जगह मानी जा सकती है। यह जगह ब्रिटेन में संत हेलेना आइलैंड है, जहां सिर्फ 4500 लोग ही निवास करते हैं।

संत हेलेना द्वीप पर शुरुआत से लेकर अभी तक कोरोना का एक भी मामला देखने को नहीं मिला। ये द्वीप मात्र 120 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। साउथ अटलांटिक ओशन के बीच में स्थित इस द्वीप में मात्र 4500 लोग रहते हैं। इस आइलैंड को सबसे ज्यादा नेपोलियन की वजह से जाना जाता है। news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक़, इसी द्वीप पर 1821 में उसकी मौत हो गई थी।

कोरोना के एक भी मामले सामने ना आने की वजह से यहां लोगों को मास्क की कोई जरुरत नहीं पड़ती। ना ही यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। अगर सेफ्टी की बात करें तो सिर्फ यहां लोग समय-समय पर हाथ धोते रहते हैं और खांसते हुए मुंह को कोहनी से ढंक लेते हैं। इसके अलावा यहां सेफ्टी के दूसरे तरीके नहीं अपनाए जाते। कोरोना के मामले जीरो होने की वजह से यहां टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है। ऐसा लगता है जैसे कहीं कोई महामारी फैली ही नहीं है।

संत हेलेना आइलैंड में आए हर टूरिस्ट को 14 दिन के लिए ब्राडलेस कैंप में क्वारेंटाइन होना पड़ता है। इस कैंप को एयरपोर्ट वर्कर्स के लिए बनाया गया था। लेकिन जब से कोरोना शुरू हुआ, तबसे से इसे क्वारेंटाइन सेंटर बना दिया गया।

जहां यूके को कोरोना ने बुरी तरह झकझोर कर रख दिया, वहां इस आइलैंड ने समझदारी से महामारी को कंट्रोल कर लिया। जो भी पर्यटक यहां आते हैं, वो आने से 72 घंटे पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट और जाने से पहले भी नेगेटिव रिपोर्ट सब्मिट करते हैं। लोग इस आइलैंड द्वारा कोरोना कंट्रोल करने की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख