सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus Update : दुनियाभर में कोरोना से 58.81 लाख से ज्यादा की मौत, 42.30 करोड़ लोग हुए संक्रमित
- Corona को लेकर WHO ने फिर चेताया, लापरवाही से बढ़ सकती है मुसीबत
- Expert Advice - ओमिक्रॉन और डेल्टा से भी अधिक खतरनाक है डेल्टाक्रॉन!
- ओमिक्रॉन के उप स्वरूप बीए.2 से गंभीर बीमारी की आशंका: अध्ययन
- डेल्टाक्रॉन वेरियेंट की आहट, जानिए क्या है लक्षण,किसे रहना होगा सावधान
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना से संक्रमित
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एलिजाबेथ द्वितीय (95) अपने विंडसर कैसल निवास पर हैं। बकिंघम पैलेस के एक बयान में कहा गया है, उनका इलाज जारी रहेगा और वे सभी उचित दिशानिर्देशों का पालन करेंगी।
इंग्लैंड में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के वास्ते वर्तमान दिशानिर्देशों के तहत उसे 10 दिनों के लिए पृथकवास में रहना होता है।
महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी इस महीने की शुरुआत में कोविड से संक्रमित पाए गए थे।(भाषा)
