Hanuman Chalisa
✕

ब्राजील में 4% लोगों को भी नहीं लगा कोरोना का टीका, भारत बायोटेक से खरीदेगा ‘कोवैक्सीन’ की 2 करोड़ खुराक

Updated: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (09:18 IST)
साओ पाउलो। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ की 2 करोड़ खुराक खरीदने के लिए भारत की दवा कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के साथ समझौता किया है। टीकों की कमी के कारण ब्राजील अपनी 21 करोड़ की आबादी में से केवल 4 प्रतिशत लोगों को ही टीके लगा पाया है।

ALSO READ: ब्राजील में Corona से मरने वालों की संख्या ढाई लाख के पार
‘कोवैक्सीन’ के इस्तेमाल को हालांकि स्थानीय नियामकों ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। यह समझौता उस दिन किया गया, जब ब्राजील में संक्रमण से मौत का आंकड़ा ढाई लाख पर पहुंच गया है।
 
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के प्रशासन ने बताया कि ‘कोवैक्सीन’ टीके की 80 लाख खुराक की पहली खेप मार्च में आएगी। 80 लाख खुराक की दूसरी खेप के अप्रैल में और अन्य 40 लाख खुराक के मई में आने की संभावना है।
 
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी से 1,541 मरीजों की मौत होने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 251,498 हो गई है।
 
देश की दवा कंपनी ‘प्रीसीसा मेडिकामेंटोस’ और ‘भारत बायोटेक’ दोनों में से किसी ने इस समझौते की पुष्टि नहीं की है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख