1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. BJP leader Fadnavis freed from coronavirus infection

भाजपा नेता फडणवीस हुए कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त

Devendra Fadnavis
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस अब कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। कोविड-19 जांच में गुरुवार को वह निगेटिव पाए गए। उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।
 
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस रविवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और वे घर में ही क्वारंटाइन में थे। भाजपा विधायक गत शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लातूर गए थे और अगले दिन आरटी-पीसीआर जांच में वे संक्रमित पाए गए थे।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि उनका इलाज चल रहा था और इसका अच्छा असर दिख रहा था। उनकी आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आज निगेटिव आई। गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य की 6 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं।
अगला लेख
कितनी होती है भारत के राष्‍ट्रपति की सैलरी, रिटायरमेंट के बाद क्‍या सुविधाएं मिलती हैं?