सम्बंधित जानकारी
- एस्ट्राजेनेका ने मानी गलती, कोरोना वैक्सीन के शुरुआती नतीजों पर उठे सवाल
- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोनावायरस से संक्रमित
- Covid 19 in India : संक्रमण के मामले बढ़कर 92.66 लाख हुए, 86.79 लाख लोग हुए स्वस्थ
- शादी समारोह पर पुलिस का पहरा, शादी में नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज
- महामारी में घर में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं!
बंगाल के मंत्री ने परीक्षण के तौर पर Corona टीका लगवाने की जताई इच्छा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम ने गुरुवार को कहा कि वह कोलकाता के राष्ट्रीय हैजा एवं आंत्र रोग संस्थान (एनआईसीईडी) में होने वाले कोवैक्सीन टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के दौरान टीका लगवाना चाहते हैं।
ममता बनर्जी नीत सरकार में मंत्री हाकिम (62) ने अपनी इस इच्छा से संस्थान अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा, मैं लोगों की मदद करना चाहता हूं। अगर मेरे योगदान से लोगों के इलाज में मदद होती है तो मुझे बहुत खुशी होगी।
उन्होंने कहा, मैं (कोवैक्सीन टीके के तीसरे चरण के परीक्षण) कार्यक्रम का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि शहर में स्थित एनआईसीईडी में जल्द ही कोवैक्सीन टीके के तीसरे चरण का परीक्षण शुरू होगा, जिसमें टीका लगवाने के इच्छुक कम से कम 1,000 लोग हिस्सा लेंगे।(भाषा)
