1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. bengal has highest covid 19 mortality rate

बंगाल में कोरोना से मौत की दर सबसे ज्यादा, केंद्रीय दल की जांच में खुलासा

West Bengal
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने कहा है कि कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है।
 
अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल (आईएमसीटी) के सदस्य अपूर्व चंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को अपनी टिप्पणी में कहा कि देश में कोविड-19 मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 12.8 प्रतिशत है। दिल्ली लौटने से पहले उन्होंने यह पत्र सिन्हा को लिखा।
चंद्रा ने पत्र में कहा कि यह उच्च मृत्यु दर जांच में कमी अैर कमजोर निगरानी को दर्शाती है। चंद्रा ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन में राज्य द्वारा बताए गए कोविड-19 के मामलों और केन्द्र सरकार को दी गई जानकारी में अंतर है। चंद्रा के नेतृत्व में दल दो सप्ताह शहर में बिताने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट चुका है।
अगला लेख
Corona Live Updates : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और मौत, 130 नए मामले