1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. all weekly markets will now open in delhi chief minister arvind kejriwal announced

CM अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में खुलेंगे साप्ताहिक बाजार

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ऐलान किया है कि दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजार अब खुल सकेंगे। लॉकडाउन के बाद साप्ताहिक बाजारों के लगने पर भी रोक लग गई थी और उसके बाद सीमित संख्या में साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घोषणा को लेकर ट्‍वीट किया है। केजरीवाल ने अपने  ट्वीट में कहा कि  अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाज़ार खुल सकेंगे।

अभी तक केवल 2 बाज़ार प्रतिदिन प्रति ज़ोन की इजाज़त थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब लोगों को इस से काफी राहत मिलेगी। 15 अक्टूबर से दिल्ली के सिनेमा हॉल (Theaters) भी खुल सकेंगे। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देश पालन करना होगा।
अगला लेख
KKR vs CSK IPL-13 Score : कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का ताजा हाल