रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Air travel by more than 10 million passengers
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (19:31 IST)

COVID-19 : पूर्ण बंदी के बाद 1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने की हवाई यात्रा

Full closure
नई दिल्ली। पूर्ण बंदी के उपरांत घरेलू विमान सेवा दुबारा शुरू होने के बाद से अब तक घरेलू मार्गों पर हवाई सफर करने वालों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया है। कोविड-19 के कारण देश में सभी नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से रद्द कर दी गई थीं। 2 महीने बाद 25 मई से उड़ानें दुबारा शुरू हुई थीं।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में लिखा, 25 मई से उड़ानें दुबारा शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख 8 हजार 210 उड़ानें रवाना हो चुकी हैं जिनमें एक करोड़ से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। हम कोविड-19 से पहले के आंकड़ों की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी हितधारकों को बधाई दी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को 1,393 उड़ानों में 1,19,702 यात्री रवाना हुए। कोविड-19 के कारण देश में सभी नियमित यात्री उड़ानें 25 मार्च से रद्द कर दी गई थीं। दो महीने बाद 25 मई से उड़ानें दुबारा शुरू हुई थीं। पहले सरकार ने कोविड-पूर्व स्तर की तुलना में एक-तिहाई उड़ानों की ही अनुमति दी थी, जिसे अब बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है।(वार्ता)