सम्बंधित जानकारी
- लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21,000 से ज्यादा मामले, एक्टिव मरीज 1.5 लाख के करीब
- कोरोना की रफ्तार : जुलाई के 20 दिन में 3 हजार नए कोरोना केस, 24 घंटे में 312 मामले, पॉजिटिविटी 4% के पार
- भारत में कोरोना में 21 हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केसेस ने भी बढ़ाई चिंता
- 9 राज्यों में तेजी से बढ़े Corona के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की बैठक, दिए ये दिशा-निर्देश
- यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत ने किया आगाह, वैश्विक अर्थव्यवस्था में दिखेंगे गंभीर परिणाम
कोरोना के बाद अब केरल में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक, सूअरों में हुई बीमारी की पुष्टि
तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के मानन्थावाद्य स्थित 2 पशुपालन केंद्रों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' (एएसएफ) के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में नमूनों की जांच के बाद जिले के 2 पशुपालन केंद्र के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई।
पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक केंद्र में कई सूअरों की मौत के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अधिकारी ने कहा कि अब उसके परिणाम में इस बुखार की पुष्टि हुई है। दूसरे केंद्र में 300 सूअरों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
राज्य ने इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार के आगाह करने के बाद जैव सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया था। केंद्र सरकार ने बताया था बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' के मामले सामने आए हैं। 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' बेहद संक्रामक और घातक बीमारी है।
