suvichar

ओडिशा में 1 दिन में सामने आए 9,889 नए मामले, 16 मरीजों की मौत, खुर्दा जिला सर्वाधिक प्रभावित

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (15:47 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 9,889 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,89,641 हो गई जबकि इस दौरान कोविड-19 के 16 मरीजों की मौत होने से प्रदेश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

ALSO READ: कोरोना काल की कहानियां : सिर्फ सकारात्मकता से कुछ नहीं होता...
नए मामलों में 5,611 मामले विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों से आए हैं जबकि शेष मामले संपर्क के जरिए बढ़े हैं।
खुर्दा जिला कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां सर्वाधिक 1331 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सुंदरगढ़ में 1137 और कटक में 790 मामले सामने आए हैं। बारगढ़ (48, संबलपुर (470), अंगुल (443), कालाहांडी (424) और पुरी (437) 5 ऐसे जिले हैं, जहां नए मामलों की संख्या 400 से अधिक रही है।


 
 
खुर्दा जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 4 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गजपति और कालाहांडी में 3-3 जबकि रायगढ़ा और सुंदरगढ़ में कोरोना के 2-2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित 53 ऐसे लोगों की भी मौत हो गई, जो कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। ओडिशा में इस समय कोरोना के 77,257 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 4,10,227 मरीज इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 4.74 प्रतिशत है। अब तक 1,03,19,104 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है जिसमें से 48,101 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख