1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan sends prayers to all those affected by coronavirus tweet viral

अमिताभ बच्चन ने की कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए प्रार्थना, फैंस से की यह अपील

Amitabh Bachchan
कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। इस वायरस की वजह से हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। वहीं इस महामारी के समय से कई सेलेब्स मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की है और लोगों से अपील भी की है कि वो सभी नियमों का पालन करें। 

 
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, जो कोरोना ग्रस्त हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं। जो कोरोना से मुक्त हैं, और हुए हैं, उनके लिए भी प्रार्थना। आप सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें।'
 
बता दें कि पिछले साल बच्चन परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया था। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
 
बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कोरोना के इस बुरे वक्त में वह लगातार लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
 
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह चेहरे, मेडे, झूंड, द इंटर्न और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में दिखेंगे। 
 
अगला लेख
विवादों में फंसी 'दृश्यम 2' की हिन्दी रीमेक, प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज