1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 73272 new cases of coronavirus in India

Coronavirus : भारत में 73272 नए मामले आए सामने, 926 और लोगों की मौत

Coronavirus
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 73,272 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 69,79,423 हो गई जिनमें से 59,88,822 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं और संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर 85.81 प्रतिशत हो गई है।
 
लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम रही : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 926 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,07,416 हो गई है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोनावायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9 लाख से कम रही।

8,83,185 लोग उपचाराधीन : आंकड़ों के अनुसार देश में 8,83,185 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.65 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 9 अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,57,98,698 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 11,64,018 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। (भाषा)