1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 7,554 new cases of coronavirus were reported

Corona India Update: कोरोना के 7,554 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

coronavirus
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 7,554 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोनावायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,38,599 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 85,680 रह गई है। देश में लगातार 24 दिन से दैनिक मामलों की संख्या 1 लाख से कम बनी है।

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 223 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,14,246 हो गई। देश में अभी 85,680 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,792 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.60 प्रतिशत हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार पहुंच गए थे।
अगला लेख
Russia Ukaine war : रूसी सेना से लोहा ले रहे हैं युक्रेनी पुरुष, महिलाओं-बच्चों ने पड़ोसी देशों में ली शरण