सम्बंधित जानकारी
- Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात
- यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा, प्लीज…, अपने आराध्य शिव से प्रार्थना कीजिए युद्ध रुक जाए, वीडियो हुआ वायरल
- रूस-यूक्रेन युद्ध में 24-48 घंटे में हो जाएगा हार-जीत का फैसला,वेबदुनिया से बोले यूक्रेन में भारत के पूर्व राजदूत वीबी सोनी, कीव में फाइनल लड़ाई
- Russia-Ukraine War : भारतीय दूतावास ने खारकीव में फंसे छात्रों से संपर्क नहीं किया, गोलाबारी में मारे गए नवीन के पिता का आरोप
- UP: बहराइच में बाघ ने युवक को बनाया अपना निवाला, मौत
ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब कोरोना से पहले की तरह चलेंगी ट्रेनें
नई दिल्ली। यह खबर ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने सोमवार को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य डिब्बों में अनारक्षित यात्री सेवाओं को बहाल करने का आदेश दिया है। कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट को देखते हुए रेलवे की तरफ से ये नए आदेश जारी किए गए हैं।
दरअसल, कोरोना के बाद अनारक्षित डिब्बों के लिए भी रिजर्वेशन करवाने पड़ते थे। जैसे ही महामारी फैली, रेलवे ने भीड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए केवल आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को सामान्य डिब्बों में यात्रा करने की अनुमति दी थी।
रेलवे का यह नया आदेश ट्रेन सेवाओं के पूरी तरह से सामान्य होने का संकेत है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कई यात्रियों इससे बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि सामान्य सेवाएं बहाल करने के लिए दो रास्ते होंगे। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए यदि कुछ ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में आरक्षित सीटों की अग्रिम बुकिंग होती है तो उन डिब्बों के लिए अधिकतम 120 दिनों तक कोई अनारक्षित टिकट जारी नहीं किया जाएगा। रेलवे टिकट आरक्षण मानदंडों के अनुसार 120 दिन पहले टिकट बुकिंग की अनुमति देता है।
