सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल CM के डिप्टी सेक्रेटरी निकले Corona पॉजिटिव, मुख्यमंत्री होंगे क्वारंटाइन
- डीआरडीओ ने लेह में Covid 19 जांच केंद्र स्थापित किया
- कोरोनावायरस Effect, मध्यप्रदेश में टले 26 सीटों पर उपचुनाव
- ओडिशा में सामने आए Covid 19 के 1264 नए मामले, कुल संक्रमित 21 हजार के पार
- पश्चिम बंगाल में कोविड-19 लॉकडाउन, दुकानें बंद, सड़कों पर नहीं दिखे वाहन
Coronavirus | नोएडा में Coronavirus के 68 नए मामले, 120 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी
नोएडा। उत्तरप्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में गुरुवार को कोविड-19 के 120 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए जबकि संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 4,466 हो गई है। जनपद में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
जिला निगरानी अधिकारी मनोज कश्यप ने बताया कि गुरुवार को कोविड-19 के 68 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,466 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में गुरुवार को 120 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जिसके साथ ही अब तक इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 3,516 हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में 910 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घातक वायरस से अब तक यहां 40 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
