1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और मौत, संक्रमितों की संख्या 3016

Corona virus | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 और मौत, संक्रमितों की संख्या 3016

Corona virus
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 6 और मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 77 हो गई है। इस बीच 130 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,016 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में 4 और संक्रमितों की मौत हो गई। इससे जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 44 हो गया है। जोधपुर में 2 संक्रमितों की मौत होने के बाबद वहां मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई है, वहीं पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौत की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।
 
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में सोमवार दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 130 नए मामले सामने आए जिनमें जयपुर में 15, जोधपुर में 76, चित्तौड़गढ़ में 19, पाली में 11, कोटा में 3 और राजसमंद के 2 नए मामले भी शामिल हैं। इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,016 तथा राझानी जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,008 हो गई है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
अगला लेख
Covid -19 : पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्‍या 20,000 से पार, इमरान बोले- बेहतर रणनीति से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर आ रहा है