1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 50356 new cases of corona infection in India

COVID 19 In india: संक्रमण के 50356 नए मामले, रिकवरी दर बढ़कर 92.41 प्रतिशत

Coronavirus
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गए। इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से पिछले 1 दिन में 577 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,25,562 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मंत्रालय ने बताया कि अब तक 78,19,886 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार 9वें दिन 6 लाख से नीचे है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,16,632 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 6 नवंबर तक कुल 11,65,42,304 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई जिनमें से 11,13,209 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई। (भाषा)
अगला लेख
Live Updates : नीतीश का ट्वीट, आपका एक वोट बिहार को बनाएगा विकसित