1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 439 new patients of Corona found in Indore

इन्दौर में 439 नए Corona मरीज मिले और 7 लोगों की जान गई, मृतक संख्या 628 पर पहुंची

Indore news in hindi
इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे सुंदर और स्वच्छ महानगर में शुमार इंदौर (Indore news) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मरीजों की बेतहाशा वृद्धि ने डरावनी स्थिति पैदा कर दी है। शुक्रवार को एक बार 439 नए मरीज सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 28638 पर पहुंच गया है। शहर में 7 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 628 हो गई। यह जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 2279 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 1833 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 439 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हजार 638 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि शुक्रवार को 1683 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 29 हजार 778 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 71759 है। 
 
शुक्रवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 189 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 24024 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3986 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या में भूमि पूजन के बाद मिला 100 करोड़ से ज्यादा दान, रोपवे की तैयारी