1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 34884 new cases of coronavirus infection in India

Coronavirus: भारत में संक्रमण के 34,884 नए मामले, 671 लोगों की मौत

Coronavirus
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,38,716 हो गई जिनमें से 671 लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,273 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अभी तक 6,53,750 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। देश में इस समय 3,58,692 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि अभी तक 62.94 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
पिछले 24 घंटे में 671 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 115, तमिलनाडु में 79, आंध्रप्रदेश में 42, उत्तरप्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली में 26-26, गुजरात मे 17, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 9-9, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में 8-8, तेलंगाना में 7, हरियाणा में 5, झारखंड, बिहार एवं ओडिशा में 4-4, असम एवं पुडुचेरी में 3-3, छत्तीसगढ़ एवं गोवा में 2-2 और केरल एवं उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : बिजनौर में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 49 नए मामले