1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. ओडिशा में Covid 19 के 2,239 नए मामले, 64533 लोग संक्रमित, 9 और लोगों की मौत

ओडिशा में Covid 19 के 2,239 नए मामले, 64533 लोग संक्रमित, 9 और लोगों की मौत

Coronavirus
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 के 2,239 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64,533 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वायरस से 9 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 362 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि 2,239 नए मामलों में से 1,416 मामले पृथक केंद्रों में सामने आए। अन्य लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

ओडिशा में अभी 20,338 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज जारी है और 43,780 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 10,09,454 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है जिनमें से 50,525 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई। (भाषा)
अगला लेख
पीएम केयर्स पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला राहुल के कुटिल मंसूबों को झटका : जेपी नड्‍डा