सम्बंधित जानकारी
- अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क बसें, राजस्थान और उत्तराखंड सरकार में बनी सहमति
- यूपी सरकार ने किया राजस्थान रोडवेज के बिलों का भुगतान
- मायावती ने राजस्थान सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- बसों का बिल भेजना सरकार की अमानवीयता
- Lockdown नियमों में ढील के बाद राजस्थान में सामान्य होता दिखा जनजीवन
- राजस्थान के मंत्री का आरोप, 500 बसों को योगी सरकार ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी
Corona virus | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 2 और मौत, 48 नए मामले
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 2 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 155 हो गई है। इस बीच 48 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 6,542 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जयपुर व कोटा में 1-1 और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 153 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 76 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में शनिवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए। इनमें नागौर में 17, कोटा में 10, झुंझुनू में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4, धौलपुर में 2 व बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर व अजमेर में 1-1 नया मामला शामिल है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
