सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, MP में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, सरकार का फैसला
- Corona Live Updates : बिहार में कोरोना के 147 नए मामले, कुल संख्या 4745
- बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केरल सरकार का बड़ा फैसला, 8 जून से होगा Antibody test
- तमिलनाडु सरकार ने तय की निजी अस्पतालों में Covid 19 के इलाज की शुल्क सीमा
- ओडिशा में Covid 19 के 173 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,781 हुई
पश्चिम बंगाल में 2 न्यायाधीश Corona virus से संक्रमित
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2 न्यायाधीश कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। इसके मद्देनजर उनके संपर्क में आए लोगों को गृह पृथक-वास में ही रहने की सलाह ली दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने शनिवार को बताया संक्रमित न्यायाधीश अलीपुर के जिला दीवानी और सत्र न्यायालय में कार्यरत हैं और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जो लोग इन दोनों न्यायाधीशों के संपर्क में आए हैं, उन्हें चिकित्सकीय जांच कराने को कहा गया है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे संक्रमित हैं या नहीं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के 7,303 मामले सामने आए हैं जिनमें से 4,025 मरीज उपचाराधीन हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से कम से कम 294 लोगों की मौत हुई है जबकि 72 लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों से हुई है एवं वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।(भाषा)
