1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. कापसहेड़ा इमारत : 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 लोग संक्रमित

Corona virus | कापसहेड़ा इमारत : 17 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, कुल 58 लोग संक्रमित

Corona virus
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित एक इमारत में 41 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के 1 दिन बाद रविवार को 17 और लोग संक्रमित पाए गए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शनिवार को इमारत में रहने वाले 41 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि 18 अप्रैल को संकरी गली में स्थित एक इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला सामने आया था। बिल्डिंग को पहले ही सील कर दिया गया है। दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम 3 मामले आने पर उसे सील करना होता है।

पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट राहुल सिंह के एक निजी सचिव के कोविड​​-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट पृथकवास (क्वारंटाइन) में चले गए थे। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates : भारत में संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, 1300 से ज्यादा की मौत