1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 15223 new cases of corona in India

Covid 19: भारत में कोरोना के 15223 नए मामले, 1 करोड़ से अधिक संक्रमणमुक्त

Coronavirus
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,10,883 हो गए जिनमें से 1,02,65,70 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वायरस से 151 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,869 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,02,65,706 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.75 प्रतिशत हो गई, वहीं कोविड-19 से मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2 लाख से कम है। अभी 1,92,308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है।
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 जनवरी तक कुल 18,93,47,782 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,80,835 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। (भाषा)
अगला लेख
Republic Day : क्या आप स्वयं को देशभक्त मानते हैं, तो पहले इसे पढ़ें