ऐसे बनाएँ बढ़िया आइसक्रीम
|
* आइस्क्रीम जमाने के एक घंटे पहले फ्रिज को अधिकतम ठंडे तापमान पर सेट कर दें।
* आइस्क्रीम जमाने के लिए ताजे मलाईदार दूध का ही प्रयोग करें। सप्रेटा या अल्पवसायुक्त दूध की आइस्क्रीम अच्छी नहीं बनती है।
| |
* आइस्क्रीम के दूध को अधिक गाढ़ा बनाने के लिए कंडेस्ड मिल्क का प्रयोग करें। इसके अलावा कॉर्नफ्लोर का प्रयोग भी किया जा सकता है।
* यदि आप आइस्क्रीम बनाने में क्रीम का प्रयोग कर रही हैं तो पहले इसे अच्छी तरह फेंट लें। क्रीम ताजी होना चाहिए वरना आइस्क्रीम का स्वाद खराब हो जाएगा।

