भाजपा का हारे क्षत्रपों पर दाँव
2003 के विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलने वाले भाजपा के आधा दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं पर पार्टी इस बार फिर दाँव खेलने की तैयारी में हैं। उनके लिए क्षेत्र की तलाश की जा रही है। संगठन नेताओं का मानना है कि चुनाव जीतकर कई बार विधानसभा पहुँचने वाले इन नेताओं में अब भी संभावनाए हैं, दूसरी तरफ परिसीमन से प्रभावित पॉंच आदिवासी सीटों पर इस समाज का प्रतिनिधित्व बरकरार रखने के लिए पार्टी ने अब तक कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया है।
विधानसभा का पिछला चुनाव हारने वाले गौरीशंकर अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, शिवरतन शर्मा, बनवारीलाल अग्रवाल, नारायण चंदेल और धरम कौशिक इस बार फिर मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव हारने के बाद पार्टी ने इनमें से अधिकतर नेताओं को मंडल, निगमों या संगठन में महत्वपूण जिम्मेदारी दे रखी है। इनमें से तकरीबन सभी नेता फिर से चुनाव मैदान पर उतरने की अपनी इच्छा से संगठन को अवगत करा दिया है।
पार्टी नेताओं के सामने मुश्किल की बात यह है कि जिन क्षेत्रों का ये प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, वहाँ भाजपा के टिकट के दावेदारों की लंबी कतार खड़ी हो गई है। ऐसी स्थिति में नए दावेदारों को दरकिनार कर पराजित नेताओं पर दाँव खेलने के प्रस्ताव पर संगठन गंभीरता से विचार कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कहना है कि संगठन केवल जीतने वाले पर ही दॉंव लगाएगी। ऐसा करते समय यह नहीं देखा जाएगा कि प्रत्याशी पिछला चुनाव हार चुका है। वर्तमान स्थिति को देखकर फैसला किया जाएगा।
आदिवासियों के लिए नीति अस्पष्ट : इसके अलावा परिसीमन में समाप्त की गईं अनुसूचित जनजाति की पाँच सीटों के बारे में संगठन ने अपनी नीति स्पष्ट नहीं की है। अनुसूचित समाज विधानसभा में प्रतिनिधित्व कम होने से नाराज है और लगातार यह माँग कर रहा है कि अनारक्षित क्षेत्रों से इस वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए। परिसीमन से प्रभावित प्रेमनगर की विधायक रेणुका सिंह, तपकरा विधायक भरत साय, अंबिकापुर विधायक कमलभान सिंह और जगलपुर विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप अब तक अपने लिए क्षेत्र नहीं तलाश पाए हैं।
परिसीमन में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रही प्रेमनगर, तपकरा, जगदलपुर, अंबिकापुर और मनेंद्रगढ़ को अनारक्षित कर दिया गया है। इनमें मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस के गुलाब सिंह विधायक हैं। (नईदुनिया)