• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. The lander had landed about 600 km away from the south pole of the moon
Written By
Last Modified: बेंगलुरु , बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (23:48 IST)

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किमी दूर उतरा था लैंडर : नासा

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किमी दूर उतरा था लैंडर : नासा - The lander had landed about 600 km away from the south pole of the moon
Chandrayaan-3 Mission : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर 'विक्रम' की एक तस्वीर जारी की है, जिसे उसके चंद्र निगरानी कक्षीय (LRO) अंतरिक्षयान ने खींचा है। चंद्रयान-3 के लैंडर को तस्वीर के मध्य में देखा जा सकता है और विक्रम के चारों तरफ चमक के साथ उसकी काली छाया को भी देखा जा सकता है।
 
नासा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि नासा के एलआरओ अंतरिक्षयान ने हाल में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो का चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर उतरा था। 
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर कैमरा (एलआरओसी) ने चार दिन बाद लैंडर का ऑब्लिक व्यू कैद किया। वाहन के चारों ओर चमकीला प्रभामंडल रॉकेट प्लम के महीन दाने वाले रेगोलिथ (मिट्टी) के साथ संपर्क के कारण उत्पन्न हुआ।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
भारत के समर्थन में आया जापान, चीन के नए मानचित्र को किया खारिज