Chandrayaan-3 : Pragyan Rover ने रक्षाबंधन पर क्लिक की Vikram Lander की फोटो, ISRO ने की जारी
Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का प्रज्ञान (Pragyan) चंद्रमा पर लगातार रहस्यों को खोज रहा है। इस बीच रक्षाबंधन पर Pragyan Rover ने Vikram Lander की फोटो क्लिक की है, जिसे ISRO ने जारी किया है। चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर को ऑक्सीजन के सबूत मिले थे। इसी के साथ प्रज्ञान ने चंद्रमा पर खनिजों का भी पता लगाया था।
इसरो ने अपने ट्वीट में कहा था कि एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 30, 2023
Smile, please !
Pragyan Rover clicked an image of Vikram Lander this morning.
The 'image of the mission' was taken by the Navigation Camera onboard the Rover (NavCam).
NavCams for the Chandrayaan-3 Mission are developed by the Laboratory for… pic.twitter.com/Oece2bi6zE
इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं...रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है।”
बेंगलुरु में स्थित इसरो के मुख्यालय ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है। हाइड्रोजन की तलाश जारी है
एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है। इसरो ने कहा कि हाइड्रोजन की मौजूदगी के संबंध में गहन पड़ताल जारी है।
इसरो का महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था, जिसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया था। भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा जबकि इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। Edited by: Sudhir Sharma

