1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. Chandrayaan 3 : Rover has traversed over 100 meters from lender

Chandrayaan 3 : लैंडर से 100 मीटर दूर हुआ रोवर, दोनों होंगे निष्क्रिय

pragyaan rover
Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है। रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें निष्क्रिय किया जाएगा।
 
सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं और हमारी टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है और हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है।
 

अगला लेख
मुश्किल में गहलोत, भ्रष्टाचार संबंधी टिप्पणी पर सीएम को हाईकोर्ट का नोटिस