श्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी
- पं. अशोक पंवार 'मयंक'
रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को वृषभ लग्न, मीन नवांश में हुआ। वृषभ लग्न वाले जातक सुंदर तो होते ही हैं साथ ही इनकी आँखें सम्मोहक, चेहरा हँसमुख, व्यक्तित्व आकर्षक व शरीर इकहरा होता है। इनकी कदकाठी भी ठीक रहती है। लग्न शुक्रप्रधान होने से इनमें कहीं न कहीं कला के गुण रहते हैं।
खण्डाला गर्ल के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली रानी बचपन से ही फिल्मी माहौल में पली बढ़ी हैं अतः उनका फिल्मों के प्रति रुझान स्वाभाविक ही है। वैसे तो रानी की अनेक फिल्में आई जैसे- 'गुलाम', 'मेहँदी', 'बिच्छू', 'बादल', 'कुछ-कुछ होता है'। सभी फिल्में हिट हुईं, लेकिन किसी में भी रानी के अभिनय ने इतना प्रभावित नहीं किया जितना वर्तमान बहुचर्चित फिल्म 'ब्लैक' में रानी के अभिनय को सराहा गया। इस फिल्म में जो छाप रानी ने छोड़ी वह मील का पत्थर साबित हुई है।
आइए हम रानी की कुंडली का विश्लेषण करें कि किन ग्रहों की उपस्थिति से रानी ने अपने सर्वश्रेष्ठ रोल के माध्यम से 'ब्लैक' को सुनहरा कर दिया। आपकी पत्रिका में लग्नेश शुक्र उच्च का होकर एकादश भाव में है। जो यह बताता है कि आपकी आय कला जगत से होना चाहिए। ऐसा इसलिए भी स्वाभाविक है कि पंचम भाव का स्वामी (जो मनोरंजन भाव, विद्या, बुद्धि भाव कहलाता है) एकादश भाव में नीच का है, जो धनेश व कुटुंब से भी संबंध रखता है।
बुध की उच्च दृष्टि मनोरंजन भाव पर पड़ रही है अतः रानी का मनोरंजन भाव अति बलवान हुआ। इधर, जनता भाव व कुर्सी जो वहाँ है उस भाव का स्वामी सूर्य की अतिमित्र राशि में होकर एकादश भाव में बुधादित्य योग बना रहा है। उसकी मनोरंजन भाव पर दृष्टि पड़ना भी मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता का कारण बनती है। केतु जिन ग्रहों के साथ रहता है वैसा परिणाम देता है।
आपकी कुण्डली में केतु मित्र राशि गुरु की मीन में शुक्र मनोरंजन के कारक व बुध मनोरंजन भाव के स्वामी व जनता भाव के स्वामी सूर्य के साथ है। अतः इन तीनों भावों को ऊँचाईयाँ प्रदान करने में केतु का बड़ा योगदान साबित हुआ। अब देखें कि रानी की आवाज में भारीपन क्यों आया, कुण्डली विश्लेषकों को विशेष ध्यान देना होगा कि स्वरभाव तृतीय भाव होता है और तृतीयेश स्वर भाव का स्वामी चंद्रमा अपनी राशि में है, लेकिन क्रूर ग्रह मंगल नीच के साथ होने की वजह से आवाज में भारीपन आया। उधर, वाणीभाव का स्वामी भी नीच का है, यही कारण आवाज में बाधक बना। मंगल की उच्च दृष्टि भाग्य पर पड़ रही है। अतः मंगल आवाज में तो बाधा बनता है, लेकिन भाग्योन्नति में सहायक रहता है। तभी भारी आवाज होने बावजूद भी फिल्मों में आप भाग्यशाली रही।
भाग्येश व कर्मेश शनि शत्रु राशि में होकर चतुर्थ भाव में है। इधर शनि की दृष्टि उच्च षष्ठ भाव पर पड़ रही है जो आपके प्रतिद्वंद्वियों से आपको नुकसान नहीं होने देगी। शनि सप्तम दृष्टि से कर्मभाव को भी देख रहा है। अतः यह कर्म को बढ़ाएगी व लग्न पर मित्र दृष्टि पड़ने से शनि लाभकारी रहेगा। राहू पंचम भाव में अकस्मात परिणाम देने वाला होता है। अतः ब्लैक के प्रदर्शित होते ही ऑस्कर अवार्ड मिलने की आशाएँ चारों ओर से बँध गई। इन ग्रहों के मेल से रानी ने अपनी क्षमता से अधिक परिचय देकर साबित कर दिया कि वह सचमुच में ही अभिनय की दुनिया की श्रेष्ठ रानी है।
|