बिपाशा बसु : वर्ष खुशियों भरा रहेगा
ग्रहों की अनुकूलता सफलता देगी
PR
लग्न का स्वामी लग्न को देखने से सुंदर हैं लेकिन रंग साँवला है। फिल्म अजनबी से आपका फिल्मी सफर शुरू हुआ। चर्चित फिल्म धूम टू, नो एन्ट्री, जिस्म, राज जैसी कई फिल्मों में बिपाशा बसु ने काम किया।
PTI
मंगल कर्मेश होकर एकादश में है। एकादशेश गुरु आय भाव व धन भाव का स्वामी होकर षष्ट भाव में है। उच्च का गुरु शुक्र पर दृष्टि डालने से कला जगत व मॉडलिंग से आय होना सिद्ध होता है।
शनि की नवम भाव पर तृतीय दृष्टि उच्च की पड़ने से आप भाग्यशाली रहेंगी। अभी वर्तमान में शनि का गोचरी भ्रमण अष्टम भाव से चल रहा है जो थोड़ी मेहनत के बाद सफलता का रहेगा। इधर गुरु की भी मीन में अनुकूल स्थिति होने से लाभदायक रहेगी जो आगामी गुरु के मेष में जाने तक रहेगी।
राहू-केतु नीच के चल रहे है जो थोड़ी बाधा भी देते हैं। लेकिन अन्य ग्रहों की अनुकूलता होने से अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। आपको हीरा पहनना शुभ रहेगा।

