• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. करियर विकल्प
  6. भूगर्भ विज्ञान में छिपे करियर अवसर
Written By WD

भूगर्भ विज्ञान में छिपे करियर अवसर

वेबदुनिया डेस्क

Careers in Geology | भूगर्भ विज्ञान में छिपे करियर अवसर
FILE
धरती अपने कई अंदर कई रहस्य, रत्न, ‍खनिज, छिपाए हुए है। ऐसे रहस्य जिन्हें जानना मुश्किल है। पृथ्वीवासी कुछ ही रहस्यों से अभी परिचित हैं। इन्हें जानने के लिए भूगर्भ विज्ञान (जियोलॉजी) का गहन अध्ययन करना पड़ेगा।

जियोलॉजी से पृथ्वी के अंदर हो रही हलचल, बहुमूल्य खनिजों का पता हम लगा सकते हैं। वर्तमान में भूगर्भ क्षेत्र में काम कर रही खनन कंपनियों में जियोलॉजिस्ट की मांग बढ़ी है। जियोलॉजिस्ट का कार्य प्राकृतिक आपदाओं, पर्यावरण के आकलन के साथ, पृथ्वी में छुपी ‍खनिज संपदाओं को खोजने के लिए जगह चिह्नित करना होता है। ये मिट्टी का भू-भौतिक व रासायनिक परीक्षण उसकी गुणवत्ता निर्धारित करते हैं।

जियोलॉजी में ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कर देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्‍छे वेतन पर अपनी सेवा दे सकते हैं। जियोलॉजी में ग्रेजुएशन करने के लिए 12वीं पीसीएम के साथ होना अनिवार्य है। जियोलॉजी से स्नातक कर एमए, एमएससी इन जियोलॉजी भी किया जा सकता है। यूजीसी द्वारा निर्धारित मानक पूर कर व माइक्रोबायोलॉजी में पोस्टग्रेजुएशन करने के बाद जियोलॉजी में पीएचडी भी की जा सकती है।
जियोलॉजी के क्षेत्र में करियर के अवसर
-इकोनॉमिक जियोलॉजिस्ट
-एन्वॉयरनमेंटल जियोलॉजिस्ट
- इंजीनियरिंग जियोलॉजिस्ट
- एटमॉस्फेरिक साइंटिस्ट
जियोलॉजी विषय के लिए संस्थान-
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर।
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी।
आईआईटी, खड़गपुर।
पटना यूनिवर्सिटी, बिहार।
रांची यूनिवर्सिटी रांची, बिहार।
दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ल
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ
लखनऊ यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ।
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़।
यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, श्रीनगर।