1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. Kia sets a record, sells 10 lakh vehicles in 59 months

Kia ने बनाया रिकॉर्ड, 59 महीनों में बेची 10 लाख गाड़ियां

Kia Seltos facelift unveiled in India
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 5 वर्ष से काम कर रही यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ने घरेलू बाजार में 10 लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह उपलब्धि 59 महीनों के भीतर हासिल की है। कंपनी के प्रमुख मॉडल किआ सेल्टोस ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है, जो कंपनी की कुल घरेलू बिक्री का 48 प्रतिशत से अधिक योगदान करता है।
सेल्टोस के बाद सोनेट और कैरेंस क्रमशः कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में 34 प्रतिशत और 16 प्रतिशत का योगदान करते हैं। उसने कहा कि 2019 में लॉन्च होने के बाद कंपनी ने अपने तकनीक और अत्याधुनिक डिजाइन के साथ भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में क्रांति ला दी जिससे यह देश में सबसे महत्वाकांक्षी कार ब्रांडों में से एक बन गया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मालदीव के राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना, बताया करीबी सहयोगी और बहुमूल्य साझेदार