1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kiara Advani will play the role of an intelligence agent in War 2

वॉर 2 में यह किरदार निभाएंगी कियारा आडवाणी, जल्द शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग!

Film War 2
Film War 2: साल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'वॉर' में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फैंस इस फिल्म के सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 'वॉर 2' वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म होगी। इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। 
 
'वॉर 2' में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में मार्च के महीने से शुरू की थी। दोनों ने मई के महीने में वॉर 2 के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली थी। 
 
वॉर 2 के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में होगी, जहां एक्शन सीन्स की शूटिंग होगी। इस शूटिंग में रितिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी होंगी। 
 
कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी वॉर 2 खुफिया एजेंसी से जुड़े किसी एजेंट की भूमिका निभा सकती हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की 9वीं एनिवर्सरी, मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो