लेकिन दशक बाद भारत होगा सुर्खियों में-प्रणब मुखर्जी
FILE
मुखर्जी ने लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए कहा कि भारत एक बडे पुनरूत्थान की दहलीज पर खड़ा है। आज की गई घोषणाएं कल सुबह के अखबारों की सुर्खियां बनती हैं अथवा नहीं, यह कोई अहम बात नहीं है बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि वे एक दशक के बाद के भारत को सुर्खियों में लाने में सहायक होंगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह वर्ष चुनौतियों से भरा रहा है। कई वैश्विक और घरेलू कारकों ने उस विकास पर हमला बोला जो पिछले दो साल में किया गया था। लेकिन भारत ने चुनौतियों के चलते प्रगति की है और भारत अब भी ऐसा ही करेगा।
मुखर्जी ने कहा कि हर संकट के बीच एक अवसर भी होता है। यह फिर से सोचने, आकलन करने और नए विचारों एवं नीतियों के लिए रास्ता बनाने का अवसर है। मैंने इसी भावना से इस साल का बजट पेश किया है। इसका लक्ष्य यह है कि कॉर्पोंरेट, किसानों, उद्यमियों और कामगारों के लिए एक समर्थनकारी माहौल बने ताकि जोरदार विकास के लिए पहल की जा सके। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना भी है कि विकास के लाभ जनसंख्या के सभी वर्गों तक पहुंचे। (भाषा)

