1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2012-13

डीजल पर 3,000 करोड़ रुपए का निवेश अटका

डीजल निवेश
FILE
डीजल कीमत नीति में स्पष्टता के अभाव में मारुति सुजुकी तथा हुंडई समेत वाहन कंपनियों ने 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश रोक रखा है।

वाहन कंपनियों के संगठन सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने कहा कि हमारे कई सदस्य इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भारत में डीजल प्रौद्योगिकी में निवेश करना चाहिए या नहीं। इसका कारण इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि भविष्य में ईंधन की कीमत कैसी होगी। इसके कारण 3,000 करोड़ रुपये निवेश रूका पड़ा है।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रत्येक कंपनी की कितना निवेश करने की योजना है। उन्होंने बस इतना कहा कि जिन कंपनियों ने निवेश रोक रखा है, उनमें मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स इंडिया तथा टाटा मोटर्स शामिल हैं।

पिछले वर्ष नवंबर में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने डीजल इंजन कारखाना लगाने पर 400 करोड़ रुपए का निवेश रोकने की घोषणा की थी। इस कारखाने की स्थापित क्षमता 1.5 लाख इकाई सालाना होगी।

दूसरी तरफ मारुति सुजुकी इंडिया (एफएसआई) ने कहती रही है कि डीजल की कीमत को लेकर स्पष्ट नीति के अभाव में नए डीजल कारखाने में पैसा लगाना मुश्किल होगा।

फिलहाल, पेट्रोल की कीमत नियंत्रण मुकत है, लेकिन डीजल मूल्य का निर्णय अभी भी सरकार करती है। डीजल पर सरकार सब्सिडी दे रही है। वाहन उद्योग को आशंका है आगामी बजट में ‘डीजल कर’ लगाया जा सकता है। कुछ लोग यह मांग कर रहे हैं कि सब्सिडीयुक्त ईंधन का लाभ धनाढ्‍य तबकों को नहीं मिलना चाहिए।

बहरहाल, माथुर ने कहा कि इस प्रकार की धारणा गलत तथ्यों पर आधारित है क्योंकि देश में डीजल के कुल उपयोग में यात्री वाहनों की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से भी कम है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें