1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2012-13

आम आदमी के लिए अच्छा होगा रेल बजट

रेल बजट 2012
PIB
केंद्रीय रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को रेल बजट पेश करने से पूर्व कहा कि वह आम आदमी के लिए अच्छा रेल बजट पेश करेंगे।

रेल भवन में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि रेल की तरक्की में ही देश की तरक्की है। वे यहां से संसद जाएंगे। जहां वे दोपहर 12 बजे बजट पेश करेंगे।

रेल बजट के लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें

यह दिनेश त्रिवेदी का पहला रेल बजट है। उन पर किराया बढ़ाने के लिए भारी दबाव है। आर्थिक संकट से जूझ रही भारतीय रेलवे ने पिछले आठ सालों से यात्री किराया नहीं बढ़ाया है। (वेबदुनिया न्यूज)
लेखक के बारे में
जयदीप कर्णिक
लेखक वेबदुनिया के संपादक हैं।.... और पढ़ें