भारत का 80वाँ बजट पेश करेंगे प्रणब
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को जब संसद में बजट भाषण दे रहे होंगे तो स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह 80वाँ बजट भाषण होगा।
संसद में अभी तक 79 बजट भाषण दिए गए जिनमें अंतरिम एवं विशेष स्थिति में बजटीय प्रस्ताव शामिल हैं। देश का पहला आम बजट 26 नवंबर, 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम ने पेश किया था।
व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिए मुखर्जी इतिहास में छठी बार बजट पेश करेंगे और इस तरह से वह तीसरा सबसे अधिक बजट भाषण देने वाले व्यक्ति बन जाएँगे। सबसे अधिक 10 बजट मोरारजी देसाई द्वारा पेश किया गया, जबकि पी. चिदंबरम, यशवंत सिन्हा, वाईबी चव्हाण और सीडी देशमुख ने सात-सात बार बजट पेश किए।
मुखर्जी कल उन लोगों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएँगे जिन्होंने छह बार बजट पेश किया। ऐसे लोगों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश के चौथे वित्त मंत्री टीटी कृष्णामचारी शामिल हैं। (भाषा)