1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2011-12

बजट की प्रति राज्यसभा में रखी

बजट
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आम बजट लोकसभा में पेश करने के बाद उसकी प्रति राज्यसभा में पेश की।

वित्तमंत्री ने बजट प्रति के साथ ही राजकोषीय जिम्मेदारी एवं बजट प्रबंधन कानून के तहत तीन बयानों की प्रति भी सदन के पटल पर रखी। इनमें स्थूल आर्थिक ढाँचा बयान, मध्यम अवधि राजकोषीय नीति बयान और राजकोषीय नीति रणनीति बयान शामिल है।

सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने इसके बाद सदन की बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें