- खबर-संसार
» - व्यापार
» - बजट 2008-09
- कहाँ से आया ''बजट'' शब्द?
कहाँ से आया 'बजट' शब्द?
बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच भाषा के शब्द 'बूजेत' से हुई है, जिसका अर्थ है 'चमड़े का थैला' या 'झोला'। आमतौर पर सरकार के अलावा घर-परिवार में भी 'बजट' शब्द का प्रयोग अक्सर किया जाता है, लेकिन शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सरकार की वार्षिक आय-व्यय के वितरण के लिए 'बजट' शब्द का प्रयोग कब से प्रारंभ हुआ?'
बजट' शब्द के प्रचलन के पीछे एक रोचक किस्सा है, जो इंग्लैंड के पूर्व वित्तमंत्री सर राबर्ट वालपोल से जुड़ा है। यह किस्सा सन 1733 का है। ब्रिटिश वित्तमंत्री सर राबर्ट वालपोन ने अपने वित्तीय प्रस्तावों से संबंधित कागजात संसद के सामने पेश करने के लिए एक 'चमड़े का थैला' खोला।इसके कुछ ही दिनों बाद वित्तमंत्री राबर्ट वालपोल का मजाक उड़ाते हुए 'बजट खुल गया' नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की गई। बस, उसी समय से सरकार की वार्षिक आय-व्यय के वितरण के लिए 'बजट' शब्द का प्रयोग किया जाने लगा। धीरे-धीरे यह शब्द ब्रिटेन के सभी उपनिवेशों में फैल गया।