शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Pagal Panti Movie Story stars Anil Kapoor john abraham and Urvashi Rautela in Hindi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (18:48 IST)

पागलपंती : मूवी प्रिव्यू

पागलपंती : मूवी प्रिव्यू | Pagal Panti Movie Story stars Anil Kapoor john abraham and Urvashi Rautela in Hindi
निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक
निर्देशक : अनीस बज्मी 
कलाकार : अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, उर्वशी रौटेला, सौरभ शुक्ला
रिलीज डेट : 22 नवम्बर 2019 
 
अनीस बज्मी कई सितारों को एक साथ लेकर हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम है 'पागलपंती' जिसके नाम से ही पता चल जाता है कि इसमें खूब पागलपन है और इसके जरिये दर्शकों को हंसाने की कोशिश की गई है। 


 
फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, उर्वशी रौटेला, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार हैं। 
 
कहानी तीन ऐसे व्यक्तियों की है जो लूजर्स हैं। किस्मत उनका साथ नहीं देती। जब भी दांव लगाते हैं असफलता ही हाथ लगती है। 


 
आखिरकार वे अमीर होने का एक प्लान बनाते हैं जिसमें अपने साथ गर्लफ्रेंड्स को भी शामिल करते हैं। उनका प्लान है दो गैंगस्टर्स को मूर्ख बनाना और उनका सारा पैसा हड़प लेना। 
 
क्या प्लान सफल होता है? या यहां भी मौका हाथ से निकल जाता है? क्या गैंगस्टर वाकई में इतने मूर्ख हैं? यह सब फिल्म में दिखाया गया है। 
 
हां, फिल्म देखते समय दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। जैसा कि ट्रेलर में कहा गया है- दिमाग मत लगाना क्योंकि इनमें है नहीं।