Zidd: वेब सीरीज में कारगिल के इस गुमनाम हीरो की कहानी दिखाएंगे अमित साध, देखें teaser
(Photo : Instagram/Amit Sadh)
सीरीज के बारे में अमित साध कहते हैं, “जिद मेरे करियर का एक निर्णायक पल है। यह एक आदमी के दृढ़ विश्वास और दृढ़ संकल्प की कहानी है। यह कारगिल युद्ध के हीरो मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर पर आधारित है। मुझे खुशी है कि उनके सफर को एक सीरीज के रूप में बनाया गया है ताकि दर्शक उनकी सफर के सभी हाइलाइट्स और टर्निंग पॉइंट्स से रू-ब-रू हो सकें। मुझे उम्मीद है कि दर्शक टीज़र को पसंद करेंगे और इसको बनाने में की गई हमारी कड़ी मेहनत की सराहना करेंगे।”
जी5 के इस सीरीज के साथ बोनी कपूर डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस सीरीज में सुशांत सिंह और अमृता पुरी भी नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन विशाल मैंगलोरकर ने किया है।
जिद जी5 और ऑल्ट बालाजी पर 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। देखें टीजर-

