मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. yo yo honey singh shared his childhood cute photo on social media
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (14:07 IST)

यो यो हनी सिंह ने शेयर की अपने बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर

Yo Yo Honey Singh
म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने हमेशा पार्टी हिट्स और ग्रूवी धुन दी हैं जो उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में, हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है।


हनी सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यो यो द बल्लेबाज।' हनी सिंह इस तस्वीर में क्रिकेट बैट के साथ नजर आ रहे हैं वो काफी क्यूट लग रहे हैं।
 
हनी सिंह के सदाबहार और ग्रूवी हिट्स में चार बोतल वोडका, धीरे धीरे, छोटे छोटे पेग, ब्लू आईज और अन्य गाने शामिल है। यह गाने पार्टी एंथम बन गए हैं जिनके बिना हर जश्न अधूरा है।
यो यो हनी सिंह के फैंस दुनिया भर में मौजूद है जो उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय सेंसेशन बनाता है और उन्हें हनी सिंह की परफॉर्मेंस देखना पसंद है। ऐसा ही एक अवसर तब था जब हनी सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ दुबई में नए साल आग़ाज किया था। हनी सिंह को हमेशा अपने दर्शकों से अपार प्यार और समर्थन मिला है और उनके गाने हमेशा अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है।
 
यो यो के लिए 2019 एक सफल साल रहा है जहां गायक ने खडके ग्लासी, गुड़ नालो इश्क मीठा और अब 'पीयू दट के' जैसे सुपरहिट गानों के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और अब साल 2020 में प्रशंसकों को उनके अगले रिलीज का इंतजार है।
ये भी पढ़ें
ठहाका लगा कर हंस पड़ेंगे, मस्त जोक है : ब्यूटी पार्लर में पहला दिन है