1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Yash first photo out from Ramayana sets he is doing high voltage action with Guy Norris

रामायण के सेट से यश की पहली तस्वीर आई सामने, गाइ नॉरिस संग मिलकर कर रहे हाई-वोल्टेज एक्शन

Ramayana Part 1
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा संग मिलकर साउथ स्टार यश को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म में रावण का किरदार ‍भी निभाने वाले हैं। रामायण अब इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। 
 
जैसे-जैसे यश ने इस मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की है, वैसे-वैसे इसका क्रेज़ और भी ज़्यादा बढ़ता जा रहा है। रॉकिंग स्टार यश रावण के किरदार को एक जबरदस्त एक्शन अवतार में ज़िंदा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ग्रैंड एक्शन आर्क पर वो काम कर रहे हैं हॉलीवुड के दिग्गज स्टंट डायरेक्टर गाइ नॉरिस के साथ जो मैड मैक्स: फ्यूरी रोड और द सुसाइड स्क्वाड जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर हैं।
 
ये फिल्म एक ऐसा पड़ाव साबित होने वाली है जो फिल्ममेकिंग के पैमाने ही बदल देगी एक माइथोलॉजिकल एपिक, जिसमें है टॉप क्लास टैलेंट, वर्ल्ड क्लास VFX टीम, भव्य सेट्स और एक दमदार स्टारकास्ट जो इस ऐतिहासिक कहानी को ज़िंदा करती है।
 
गाइ नॉरिस इन दिनों इंडिया में हैं और रामायण के भव्य स्तर को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस डिज़ाइन कर रहे हैं। इस पूरे तूफान के बीच यश का किरदार बिल्कुल सेंटर में है। अपने हर प्रोजेक्ट में पूरी तरह से इनवॉल्व रहने के लिए मशहूर यश, इस बार भी टीम के साथ मिलकर एक ऐसा विजुअल स्पेक्टेकल गढ़ रहे हैं जो इंडियन एक्शन सिनेमा की हदों को पार कर जाए। 
यश 'रामायण पार्ट 1' के लिए करीब 60 से 70 दिनों की शूटिंग करेंगे। हाल ही में सेट से सामने आई तस्वीरों में यश अपने जबरदस्त फिज़िकल फॉर्म में नज़र आ रहे हैं पूरी तरह फिट, इंटेंस और युद्ध के लिए तैयार। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन एक बेहद शक्तिशाली और नए अंदाज़ में गढ़े गए रावण की झलक देता है। ऐसा लग रहा है कि यश इस रोल के ज़रिए इंडियन एक्शन हीरोज़ की परिभाषा को इंटरनेशनल लेवल पर नए सिरे से तय करने वाले हैं।
 
भारतीय कहानी कहने के अंदाज़ को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के इरादे से बनाई जा रही रामायण एक बेमिसाल विज़न, शानदार स्टारकास्ट और वर्ल्ड-क्लास टैलेंट का मेल है। इस फिल्म में यश सिर्फ रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नहीं हैं, बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक माइलस्टोन बनने जा रही है। यश शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे हैं और हर कदम पर अपनी क्रिएटिव सोच से इसे निखारने में जुटे हैं।
 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर आएगा। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज़ और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
दिग्गज तमिल अभिनेता राजेश का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस